Explore

Search

March 4, 2026 6:30 pm

प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर लड़की ने 33हजार बिजली वोल्ट टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा की

प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर लड़की ने 33हजार बिजली वोल्ट टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा की

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के किचका ग्राम में एक लड़की ने प्रेम प्रसंग के विरोध के चलते 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़कर हंगामा किया। जैसे ही इसकी खबर फैली, ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही सिंघिया के पुलिस पदाधिकारी  ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद लड़की को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा।

जांच में पता चला कि लड़की दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र की रहने वाली है और उसका प्रेम प्रसंग अपनी बहन के देवर अजय सदा (निवासी किचका, बिरौल) के साथ चल रहा था। परिवार वालों द्वारा इसका विरोध किए जाने से नाराज होकर लड़की ने यह खतरनाक कदम उठाया।

फिलहाल सिंघिया के थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने लड़का-लड़की दोनों को हिरासत में लेकर उनके परिजनों को बुलाया है। उन्होंने बताया कि लड़की लड़का के परिजनों के आने के बाद ही दोनों को उनके हवाले कर दिया जाएगा।

👉 यह मामला न केवल सामाजिक स्तर पर संवेदनशील है बल्कि बिजली के इतने बड़े टावर पर चढ़ने से लड़की की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!