*पूर्व प्रमुख के निधन पर नेता जी कुन्दन सिंह दिवंगत सुभाषचंद्र यादव के पैतृक निवास स्थान पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की*
समस्तीपुर। जिले के हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सह हसनपुर प्रखंड के पूर्व प्रखण्ड प्रमुख सुभाषचंद्र यादव जी का बीते 28 जुलाई सोमवार की रात्रि में अचानक हृदय गति रूक जाने से असामायिक निधन हो गया। इस हृदयविदारक खबर सुनकर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र समेत समस्तीपुर जिले भर के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों तथा पत्रकारों के बीच शोक की लहर दौड़ गया। शुक्रवार को नेता जी कुन्दन सिंह ने दिवंगत सुभाषचंद्र यादव के पैतृक निवास स्थान मरांची उजागर पहुंच कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए नेता जी कुन्दन सिंह ने कहा कि पूर्व प्रमुख सुभाषचंद्र यादव जी के निधन से राजनीति जगत ने एक बेबाक, संघर्षशील, आम जन की आवाज बुलंद करने वाले व्यक्ति को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र समेत समस्तीपुर जिला ने हमेशा के लिए खो दिया है। कुन्दन सिंह ने ब्रह्मलीन हुए सुभाषचंद्र यादव जी के आत्मा शान्ति के लिए ईश्वर से शान्ति प्रार्थना किया कि ईश्वर सुभाषचंद्र यादव जी के आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें। उन्होंने श्री सुभाषचंद्र यादव जी के असामायिक निधन को अत्यंत दुखद बताया है। उन्होंने सुभाषचंद्र यादव जी के परिजनों से मिलकर हिम्मत से काम लेने के लिए ढ़ांढ़स बंधाया। मौके पर पूर्व मुखिया शिवचन्द्र यादव, जिला पार्षद सुजीत कुमार सिंह, संवेदक प्रेमलाल यादव, सुरेश प्रसाद यादव, गौड़ी शंकर यादव, संजीव कुमार, डॉ. अजीत कुमार, सुजीत कुमार, संदीप कुमार पाटिल, रामाशीष यादव, नरेश यादव, श्री राम यादव, दिगम्बर यादव आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।






Total Users : 10068312
Views Today : 278