Explore

Search

March 3, 2026 3:26 am

सिंघिया प्रखंड कार्यालय में स्वच्छता कर्मियों का उन्मुखीकरण, WPU को सक्रिय रखने पर जोर

सिंघिया प्रखंड कार्यालय में स्वच्छता कर्मियों का उन्मुखीकरण, WPU को सक्रिय रखने पर जोर

Samastipur News | Singhia Block | Swachh Bharat Mission

Bihar के समस्तीपुर जिले के Singhia प्रखंड कार्यालय में सोमवार (02 मार्च 2026) को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान/Swachh Bharat Mission Gramin Phase 2 के तहत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
यह कार्यशाला ग्राम पंचायत फुलहारा, लिलहोल एवं वारी अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों और स्वच्छता कर्मियों के लिए आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने की, जबकि उन्मुखीकरण प्रखंड समन्वयक मो. सोहराब आलम द्वारा कराया गया।
घर-घर कचरा उठाव और WPU संचालन पर फोकस
कार्यशाला में घर-घर से कचरा उठाव, उसके वैज्ञानिक निपटान तथा अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (WPU) को प्रभावी रूप से संचालित रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि WPU के माध्यम से जैविक खाद निर्माण और उसकी बिक्री को बढ़ावा देकर पंचायत की आय बढ़ाई जा सकती है।
उपभोक्ता शुल्क और संसाधन प्रबंधन
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक घर से 30 रुपये उपभोक्ता शुल्क के रूप में संग्रह किया जाएगा। संकलित राशि का 50 प्रतिशत संबंधित स्वच्छता कर्मी को दिया जाएगा, जबकि शेष 50 प्रतिशत राशि से ठेला और ई-रिक्शा की मरम्मत सहित अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे।
अधिकारियों ने कहा कि पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में सभी कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है, ताकि स्वच्छता अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके।
ये रहे उपस्थित
कार्यशाला में स्वच्छता पर्यवेक्षक विभा कुमारी, पंकज कुमार महतो, अनिल चौधरी सहित स्वच्छता कर्मी बैजू पासवान, हरे कान्त साह, बर्दी पासवान, संजय साह, नरेश साह, रुसतम, विपिन राय, संतोष कमती, नथुनी राम, तेजो पासवान समेत अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!