*पुअर होम के संस्थापक बाबुल सिंह के असामयिक निधन पर लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया, धर्मपत्नी ने दी मुखाग्नि*
समस्तीपुर। सिंधिया प्रखंड के बंगरहट्टा ग्रामवासी एवं पुअर होम समस्तीपुर के संस्थापक बाबुल सिंह का असामयिक निधन मंगलवार को हो गया। सूचना फैलते ही परिजनों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी। बाबुल सिंह की पहचान गरीब गुरुओ की सेवा करने तथा सामाजिक समानता के लिये मशहूर थे। जमीनदार परिवार में जन्म लेने के बावजूद भी बाबुल सिंह कभी किसी से असमानता नहीं किया। फलस्वरुप बंगरहट्टा पंचायत से खुद पैक्स अध्यक्ष तो पत्नी संगीता सिंह मुखिया रह चुकीं हैं। लोगों की माने तो गत वर्ष ही मधुमेह रोग से ग्रसित हो गए थे, लेकिन लोगों के आग्रह पर कहीं भी खाने-पीने में परहेज नहीं करते थे। अपने जीवन के प्रति काफी लापरवाही के कारण वे किडनी रोग से ग्रसित हो गए थे। पत्नी पूर्व मुखिया संगीता सिंह ने किडनी डोनेट करने की स्वीकृति के बाद जरूरी जाँच पड़ताल एवं कानूनी प्रक्रिया का कार्यवाही शुरू ही हुआ था कि अचानक बाबुल सिंह की मंगलवार को तबियत बिगड़ने लगा आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाबुल सिंह अपने पिछे पत्नी एवं दो पुत्री को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार गंगा तट सिमरिया घाट में किया गया। मुखाग्नि उनकी धर्मपत्नी संगीता सिंह ने दिया। उनके अंतिम यात्रा में समस्तीपुर एवं पैतृक गांव से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। श्री बाबुल सिंह के आकस्मिक निधन पर जिला राजद उपाध्यक्ष ललन यादव, नवीन सिंह, अमित गुंजन, चन्दन कुमार सिंह आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से मृत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने के लिए शान्ति प्रार्थना किया।






Total Users : 10068565
Views Today : 1132