Explore

Search

March 4, 2026 5:13 am

प्रधानमंत्री जी जुमला 2014 में ही दी थी, जब मोतिहारी की बंद चीनी मिल को चालू कराने का वादा किया था : विभा देवी*

*प्रधानमंत्री जी जुमला 2014 में ही दी थी, जब मोतिहारी की बंद चीनी मिल को चालू कराने का वादा किया था : विभा देवी*

समस्तीपुर। हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ राजद नेत्री विभा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार आए और अपने बड़बोले भाषणों और झूठे वादों की भरमार कर गए। ये कोई नई बात नहीं है – इसकी शुरुआत उन्होंने 2014 में ही कर दी थी, जब मोतिहारी की बंद चीनी मिल को चालू कराने का वादा किया था। मगर आज तक वह वादा अधूरा है। सवाल है – उस झूठ पर माफ़ी माँगने की जगह क्या अब प्रधानमंत्री जी नया झूठ परोसने आए थे। विभा देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोतिहारी दौरे और वादों पर तंज कसते हुए कही। पीएम मोदी जी ने एक और सपना दिखाया – “मुंबई जैसा मोतिहारी होगा, पुणे जैसा पटना और गुरुग्राम जैसा गयाजी।” विभा देवी ने कहा सच तो ये है कि जेडीयू-बीजेपी की सत्ता की सरपरस्ती में बिहार को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया गया है। बेतहाशा पलायन, बेइंतहा ग़रीबी और बेशुमार अपराध – यही एन सरकार की देन रही है।

मोतिहारी के दौरे पर प्रधानमंत्री जी बिहार के युवाओं के सामने एक और झाँसा रखा –

“1 अगस्त से पहली बार प्राइवेट कंपनी में नौकरी पाने वाले को ₹15,000 की सहायता मिलेगी। सरकार इसके लिए ₹1 लाख करोड़ खर्च करेगी।” उन्होंने कहा बिहार का युवा अब सवाल पूछता है –

प्रधानमंत्री जी आपने ऐसा ही वादा 2024-25 के केंद्रीय बजट में भी किया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उस बजट में पीएम इंटर्नशिप स्कीम की घोषणा की थी, जिसके तहत अगले पाँच वर्षों में लगभग 1 करोड़ युवाओं को लाभ देने की बात कही गई थी। इस योजना के तहत हर इंटर्न को ₹5,000 मासिक भत्ता (12 माह तक) और एकमुश्त ₹6,000 सहायता राशि देने का वादा किया गया था। मगर इस स्कीम का हश्र क्या हुआ?

• FY 2024-25 के पायलट प्रोजेक्ट के लिए कंपनियों को 6.2 लाख से अधिक आवेदन मिले।

• मगर केवल 28,000 युवाओं को ही इंटर्नशिप मिली।

• योजना के लिए ₹2,000 करोड़ का शुरुआती बजट तय किया गया था, मगर मात्र ₹48 करोड़ ही खर्च हो सके। उन्होंने कहा नाम बड़े और दर्शन खोटे। विभा देवी ने कहा बिहार की जनता जानते हैं कि सिर्फ भाषणों से पेट नहीं भरता, और जुमलों से रोजगार नहीं आता।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!