Explore

Search

March 4, 2026 5:55 am

झोपड़ी पर गिरी उत्पाद विभाग की गाड़ी, पति-पत्नी की गई जान

झोपड़ी पर गिरी उत्पाद विभाग की गाड़ी, पति-पत्नी की गई जान

बिहार के सहरसा में कोशी तटबंध पर उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो एक मचान पर जा गिरी. जिससे मचान पर सो रहे दंपती की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो गाड़ी का चालक शराब के नशे में धुत था. वहीं, ग्रामीणों ने सड़क जाम करके मुआवजे की मांग की. घटना रात साढ़े 11 बजे की है.

पदाधिकारी को छोड़ने गई थी गाड़ी: बता दें कि उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो अपने किसी पदाधिकारी को छोड़ने सुपौल जिले के बीरपुर गई थी, तभी लौटने के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर कोशी तटबंध के नीचे खाई में बने एक मचान पर गिर गई.

मजदूरी करते थे दंपति: मृतक की पहचान लक्ष्मी पासवान उम्र 55 साल और तारा देवी उम्र 50 साल निवासी हाटी पंचायत के बराही वार्ड 15 के रूप में हुई है. मृतक लक्ष्मी पासवान मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे.

पुलिस के हवाले चालक: हादसे के संबंध में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. आक्रोषित ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, लेकिन गाड़ी सवार दूसरा व्यक्ति घटनास्थल से भागने में सफल रहा.

”साढ़े 11 बजे स्कॉर्पियो गाड़ी मचान में अचानक घुस गई. हादसे में चाचा-चाची घायल हो गए. जिससे उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. दोनों रात में खाना खाकर मचान पर सोने गए थे”. -कुंदन उर्फ छोटू पासवान, भतीजा
रात में साढ़े 11 बजे मचान पर सो रहे दंपती को स्कॉर्पियो गाड़ी ने रौंदा है. जिससे दोनों की मौत हो गई है. मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है.- रामचंद्र तांती, चौकीदार

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!