Explore

Search

March 4, 2026 7:57 am

इंडिगो एयरलाइन की सैकड़ों उड़ानें कैंसिल होने और हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी पर रेलवे ने की 21 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा

इंडिगो एयरलाइन की सैकड़ों उड़ानें कैंसिल होने और हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी पर रेलवे ने की 21 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा

उत्तर रेलवे जोन ने यात्रियों की ज्यादा भीड़ को देखते हुए 21 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. इनमें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है. देश भर में इंडिगो एयरलाइन की सैकड़ों उड़ानें कैंसिल होने और हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी के बीच रेलवे की यह घोषणा यात्रियों को कुछ राहत पहुंचा सकती है. नई स्पेशल ट्रेनें गोरखपुर, आनंद विहार, बरेली, मुरादाबाद, अंबाला, जम्मू तवी, मुंबई, नई दिल्ली, वडोदरा, सूरत, तिरुवनंतपुरम और उधना जैसे कई बड़े शहरों को जोड़ेंगी. रेलवे के मुताबिक, ये स्पेशल ट्रेनें हावड़ा (पश्चिम बंगाल), एर्नाकुलम (केरल), वाराणसी, धनबाद (झारखंड), गुड़गांव, अजमेर (राजस्थान), प्रयागराज, छपरा (बिहार) और अन्य प्रमुख स्थानों के लिए भी कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी
उत्तर रेलवे ने इस ट्रेनों की लिस्ट भी जारी है, जो यात्री इन रूटों पर यात्रा करने चाहते हैं. वह इन ट्रेनों में टिकट बुक कर सकते हैं.

नई दिल्ली-शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या- 02439)
शहीद कैप्टन तुषार महाजन-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या- 02440)
नई दिल्ली-हावड़ा रिजर्व्ड स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या- 04460)
हावड़ा-नई दिल्ली रिजर्व्ड स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या- 04459)
दिल्ली सराय रोहिल्ला-साबरमती रिजर्व्ड स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या- 04062)
साबरमती-दिल्ली सराय रोहिल्ला रिजर्व्ड स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या- 04061)
पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (ट्रेन संख्या- 02309)
आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल (ट्रेन संख्या- 02310)
पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (ट्रेन संख्या- 02395)
आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल (ट्रेन संख्या- 02396)
गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (ट्रेन संख्या- 05591)
आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर स्पेशल (ट्रेन संख्या- 05592)
नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल रिजर्व्ड सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या- 04002)
मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली रिजर्व्ड सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या- 04001)
हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रिजर्व्ड सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या- 04080

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!