Explore

Search

February 26, 2026 2:37 pm

Ranya Rao Gold Smuggling Case: 102.55 करोड़ का घोटाला, ED की Chargesheet दाखिल, 34.12 करोड़ की संपत्ति जब्त

Ranya Rao Gold Smuggling Case: 102.55 करोड़ का घोटाला, ED की Chargesheet दाखिल, 34.12 करोड़ की संपत्ति जब्त

 

Ranya Rao पर ED की बड़ी कार्रवाई: 127 KG सोना तस्करी, 102 करोड़ का नेटवर्क बेनकाब |

नई दिल्ली :Enforcement Directorate (ED) ने पूर्व एक्ट्रेस और मॉडल Harshavardini Ranya Rao उर्फ रान्या राव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ 102.55 करोड़ रुपये के सोना तस्करी मामले में आरोपपत्र (Chargesheet) दाखिल कर दिया है।
यह मामला मार्च 2025 में Kempegowda International Airport पर पकड़े गए 14.213 किलोग्राम विदेशी सोने से जुड़ा है, जिसकी कीमत करीब 12.56 करोड़ रुपये बताई गई थी।

क्या है पूरा मामला?

ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि:
मार्च 2024 से मार्च 2025 के बीच 127.287 किलोग्राम सोना तस्करी के जरिए भारत लाया गया।
कुल अनुमानित कीमत: 102.55 करोड़ रुपये
सोना अवैध नेटवर्क और जौहरियों के माध्यम से घरेलू बाजार में बेचा गया।
बरामदगी में:
₹2.06 करोड़ के सोने के आभूषण
₹2.67 करोड़ भारतीय मुद्रा
34.12 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से जब्त
मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला कनेक्शन
जांच एजेंसी के अनुसार:
विदेश से सोना खरीदकर अवैध रूप से भारत लाया गया
नकद बिक्री के बाद हवाला और बैंकिंग चैनलों के जरिए रकम विदेश भेजी गई
कर्नाटक के 16 ठिकानों पर छापेमारी
डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और विदेशी मुद्रा जब्त
ईडी ने कहा है कि जांच अभी जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है

कानूनी कार्रवाई

इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपपत्र दाखिल होने के बाद अब अदालत में आगे की सुनवाई होगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!