Explore

Search

March 4, 2026 4:03 am

बिगड़ी मालिक की नीयत: फार्म हाउस पर महिला से बलात्कार, आरोपी फरार

बिगड़ी मालिक की नीयत: फार्म हाउस पर महिला से बलात्कार, आरोपी फरार

सीकर/झुंझुनूं। सीकर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस पर काम करने आई महिला के साथ बलात्कार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, झुंझुनूं जिले की रहने वाली 32 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ सीकर जिले के एक गांव स्थित फार्म हाउस पर काम करने आई थी। पीड़िता ने बताया कि 31 जुलाई को जब वह फार्म हाउस में अकेली थी, तभी मालिक महेश ओला ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

घटना के बाद आरोपी ने महिला को धमकाया कि यदि उसने किसी को यह बात बताई तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पीड़िता ने यह बात अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद वे उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

थाना पुलिस ने फार्म हाउस पहुंचकर मौके की जांच की और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महेश ओला घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश में टीमों को रवाना कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, केस की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!