Explore

Search

March 4, 2026 4:03 am

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर राजद नेता व सेवा निवृत्त आइएएस सर्व नारायण यादव ने सरकार की घोर निंदा की*

*छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर राजद नेता व सेवा निवृत्त आइएएस सर्व नारायण यादव ने सरकार की घोर निंदा की*

 

समस्तीपुर। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के संभावित दावेदार सेवा निवृत्त आइएएस सर्व नारायण यादव ने कहा कि बिहार में नौकरी और रोजगार देने की जगह लाठी चार्ज की जा रही है। शिक्षक अभ्यार्थियों पर हुए लाठी चार्ज की राष्ट्रीय जनता दल के सेवा निवृत्त आइएएस सर्व नारायण यादव ने निंदा करते हुए कहा कि सरकार शिक्षक अभ्यार्थियों पर लाठी चलाने में गौरांवित महसूस करती है, लेकिन अपराधियों पर कार्रवाई करने से डरती है। बिहार में सरकार नौकरी और रोजगार देने से डरती है जबकि नफरत फैलाने वाले माहौल को लगातार बढ़ा रही है। बिहार में सरकार नौकरी और रोजगार देने के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि 20 वर्षो की खटारा सरकार सिर्फ घोषणा पर घोषणा कर रही है, जबकि धरातल पर नौकरी और रोजगार देने की जगह लाठी चार्ज की जा रही है। राजद नेता सर्व नारायण यादव ने कहा लाठी के चोट का जबाब जनता बिहार विधानसभा के चुनाव में वोट के चोट से देगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!