Explore

Search

February 7, 2026 3:28 am

समस्तीपुर डीएम पहुंचे सिंघिया प्रखंड, नए भवन निर्माण स्थल की जांच करने

समस्तीपुर डीएम पहुंचे सिंघिया प्रखंड, नए भवन निर्माण स्थल की जांच करने

बिहार के समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने आज गुरुवार को सिंघिया प्रखंड पहुंचकर प्रस्तावित नए भवन निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नलकूप एवं इफको गोदाम परिसर की जमीन का अवलोकन किया। इस दौरान सिंघिया प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू, पूर्व उप-प्रमुख रौशन सिंह, पैक्स अध्यक्ष सह राजद नेता रत्नेश्वर प्रसाद सिंह, मिथिलेश सिंह, शशि सिंह समेत अन्य लोगों ने प्रखंड कार्यालय के पीछे स्वास्थ्य विभाग की ओर अंचल और प्रखंड के लिए भवन निर्माण का प्रस्ताव रखा।
जिलाधिकारी ने स्थल निरीक्षण के बाद जमीन को भवन निर्माण के लिए उपयुक्त बताते हुए निर्माण कार्य आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अन्य विकास कार्यों को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।
मौके पर उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, रोसड़ा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार, रोसड़ा के भूमिसुधार उप समाहर्ता कंचन कुमारी झा,
भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, अंचल कर्मी मुरारी ठाकुर, अंचल अमीन मुरारी कुमार राय, नीरज कुमार सहित कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
इस अवसर पर पूर्व उप-प्रमुख रौशन सिंह ने जिलाधिकारी को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग और चादर देकर सम्मानित किया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!