#समस्तीपुर ताजा खबर #हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले के घटहो थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि समकालीन अभियान के दौरान बाइक जांच करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को लोडेड देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक अवैध देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस, एक खोखा, तीन मोबाइल फोन तथा दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
जानकारी के अनुसार, सशस्त्र बल की मदद से चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बाइक सवारों को चेकिंग के लिए रोका गया, जहां तलाशी लेने पर हथियार बरामद हुआ। इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरमौली गांव निवासी लक्ष्मण सहनी के पुत्र निरंजन कुमार, बहादुरपुर अरमौली निवासी शिवनाथ राय के पुत्र रिकेश कुमार उर्फ सोनू तथा मुसापुर गांव निवासी देवेंद्र शर्मा के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है।






Total Users : 10063578
Views Today : 441