Explore

Search

March 1, 2026 3:32 am

Samastipur News: सिंघिया थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे और अश्लील गीतों पर सख्ती

Samastipur News: सिंघिया थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे और अश्लील गीतों पर सख्ती

समस्तीपुर (सिंघिया)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सिंघिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन एवं अंचलाधिकारी सरिता रानी ने की।
बैठक में अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि होली के अवसर पर सरकार की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा और किसी भी प्रकार के अश्लील गीतों पर सख्त रोक लगाई जाएगी। साथ ही शराब और अन्य नशे का सेवन नहीं करने की हिदायत दी गई।
अधिकारियों ने कहा कि किसी भी समुदाय की भावना को ठेस पहुंचाने वाला कार्य न किया जाए तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें। नाबालिग बच्चों द्वारा बाइक चलाने, ट्रिपल लोडिंग करने और तेज रफ्तार वाहन चलाने पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
बैठक में प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू, विशसूत्री उपाध्यक्ष अरुण शेखर कुंवर, माले के राम चंद्र प्रधान, राजद के राम नंदन पासवान, संतोष सिंह, पार्थेश्वर सिंह, चंदन कुमार सिंह, मो. हसमुल्ला, शशिभूषण झा, भूपन पासवान, राम चंद्र पासवान सहित पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार, एडिसन कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!