Explore

Search

March 3, 2026 10:02 pm

Singhia Thana Holi Milan 2026: पुलिस-पत्रकार संग पहली बार हुआ संयुक्त समारोह, भाईचारे का संदेश

Singhia Thana Holi Milan 2026: पुलिस-पत्रकार संग पहली बार हुआ संयुक्त समारोह, भाईचारे का संदेश

Samastipur News Today | Singhia Holi Milan Samaroh | Bihar Police-Media Coordination | Holi 2026 Special

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना परिसर में पहली बार पुलिस, पत्रकारों और प्रखंड प्रशासन के बीच संयुक्त होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिंघिया थाना के इतिहास में एक नई पहल माना जा रहा है।

हर्षोल्लास के बीच मनाया गया होली मिलन
कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने की। समारोह में पुलिस अधिकारियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों और स्थानीय पत्रकारों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
मौके पर भाईचारे, सौहार्द और आपसी सहयोग को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

प्रशासन और मीडिया की रही खास मौजूदगी
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन सहित पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार मौजूद रहे।
पत्रकारों में कृष्ण कुमार, संजय राम नंदन साहू, श्रीराम सिंह, मनीष कुमार यादव, आदित्य कुमार, मुकेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार महतो एवं नजरे आलम सिद्दीकी ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

पुलिस-मीडिया समन्वय पर दिया गया जोर
कार्यक्रम के दौरान पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष चर्चा हुई।
थाना अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत होती है, जो समाज के लिए सकारात्मक संदेश देता है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!