बाबा साहब भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर विशेष कार्यक्रम
अनु० जाति एवं अनु० जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार के अन्तर्गत संचालित जन कल्याणकारी योजना के तहत सात मृतकों के आश्रितों को परिचारी परिचारी विशिष्ट के पद पर नियुक्ति पत्र का वितरण जिला पदाधिकारी सिवान डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा किया गया
सिवान,06दिसंबर 2025 शनिवार।
आज दिनांक 6 दिसंबर 2025 को बाबा साहब भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अंबेडकर भवन सिवान के संवाद कक्ष में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत संचालित जन कल्याणकारी योजना के तहत सात मृतकों के आश्रितों को परिचारी/परिचारी विशिष्ट के पद पर नियुक्ति हेतु नियुक्ति पत्र का वितरण जिला पदाधिकारी,सिवान डॉक्टर आदित्य प्रकाश के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर जिला पदाधिकारी सिवान ने अपने उद्बोधन में बताया कि अनु० जाति एवं अनु० जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989, संशोधित अधिनियम 2015 के अन्तर्गत थाना में दर्ज वैसे कांडों जिसमें किसी गैर अनु० जाति एवं अनु० जनजाति के व्यक्ति द्वारा किसी अनु० जाति एवं अनु० जनजाति के व्यक्तियों के विरुद्ध अत्याचार किया गया हो. में अत्याचार की प्रकृति के अनुसार राहत राशि/मुआवजा दिया जाता है।
हत्या के मामलें में मृतक के आश्रित को आजीवन पेंशन तथा एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान है।
अधिनियम के सुसंगत धाराओं के अनुसार राहत राशि/मुआवजा रूपये 1 लाख से 8 लाख 25 हजार तक देय है।
वित्तीय वर्ष-2025-26 में जिला कल्याण कार्यालय, सीवान को प्राप्त कुल 177 प्राथमिकी में 448 पीडितों को प्रथम/द्वितीय किश्त की मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है।
सीवान जिलान्तर्गत हत्या के मामलों में कुल 64 मृतकों के आश्रितों को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान किया जाता है।
उक्त अधिनियम के अंतर्गत आज हत्या के मामले में 07 मृतकों के आश्रितों को परिचारी/परिचारी विशिष्ट के पद पर नियुक्त कर नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि डा भीम राव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय सीवान जिलान्तर्गत एक डॉ भीम राव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, कन्धवारा, सीवान में संचालित है। इस विद्यालय में कक्षा 01 से 10 तक के छात्राओं का पठन पाठ्न, भोजन, जलपान एवं आवासन की निःशुल्क व्यवस्था है। वर्तमान में उक्त विद्यालय में कुल-207 छात्राएं नामांकित एवं आवासीत है।
(III) डॉ भीम राव अम्बेडकर कल्याण छात्रावास सीवान जिला में कुल 06 डॉ० अम्बेडकर कल्याण
छात्रावास संचालित है, जिसकी सम्मिलित आवासन क्षमता 274 है। छात्रावास में निःशुल्क आवासन तथा मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अन्तर्गत 09 किलोग्राम चावल एवं 06 किलोग्राम गेहूँ निःशुल्क प्रतिमाह आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री छात्रावास अनुदान योजना के तहत 1000/- रु० की राशि प्रतिमाह आवासीत छात्रों के खाते में अंतरित की जाती है। वर्तमान में उपर्युक्त वर्णित छात्रावासों में कुल-247 छात्र नामांकित तथा आवासीत है एवं शेष रिक्ति के विरूद्ध नामांकन प्रक्रियाधीन है।
बताया गया कि मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत बिहार लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में अनु० जाति एवं अनु० जनजाति के उत्तीर्ण अभ्यर्थीयों को 50000/-रू० एवं संघ लोक सेवा आयोग के सिविल सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा में उत्तीर्णता प्राप्त करने पर 100000/- रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
महादलित परिवारों के बीच सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभार्थीओं को लाभपहुंचाने के उद्देश्य से बिहार महादलित विकास मिशन के द्वारा प्रत्येक पंचायत/वार्ड क्लस्टर में एक-एक विकास मित्र का नियोजन किया गया है। वर्तमान में 307 विकास मित्र कार्यरत है, जो विकास रजिस्टर वर्जन 2 का ऑनलाईन सर्वेक्षण कर रहे हैं। इसमें महादलित परिवारों के समाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास के सभी सूचकों का सर्वेक्षण कराया जा रहा है।
सामुदायिक भवन -सह- वर्कशेड योजनान्तर्गत वैसे महादलित टोलो में जहाँ महादलित परिवारों की संख्या 100 या उससे अधिक / जनसंख्या 500 या उससे अधिक हो वहां एक सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन को इस योजना हेतु कार्यकारी ऐजन्सी नामित किया गया है। 50×60 वर्गफीट में बनने वाले इस भवन की प्राक्कलित राशि 28,94,000/- रू० प्रति इकाई है। सीवान जिलान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2010-11 से 2024-25 तक कुल-94 महादलित सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का निर्माण किया गया है।
और अंत में जिला पदाधिकारी ने नवनियुक्त परिचारी/ परिचारी विशिष्ट को सरकारी सेवा में शामिल होने पर स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।






Total Users : 10068346
Views Today : 445