*बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के संदर्भ में सिमरी ग्राम पंचायत में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन*
दरभंगा, 14 अक्टूबर 2025 :-बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन एवं शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार आज संजीवनी संकुल स्तरीय संघ, सिमरी के तत्वावधान में सिमरी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 03 एवं 04 में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (SVEEP) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जीविका समूह की दीदियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान मतदान की प्रक्रिया, महत्व एवं प्रत्येक नागरिक के मतदान करने के अधिकार पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सभी दीदियों ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।
इस अवसर पर संकुल स्तरीय संघ के प्रतिनिधि,जीविका टीम के सदस्य एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सहभागिता को बढ़ावा देना एवं निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता फैलाना।
जिला प्रशासन द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी सभी अपना मतदान करें।






Total Users : 10067954
Views Today : 395