Explore

Search

March 4, 2026 2:51 pm

तेज प्रताप यादव की बढ़ी सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने दी वाई प्लस कैटेगरी की सिक्योरिटी, सीआरपीएफ रहेगी तैनात

तेज प्रताप यादव की बढ़ी सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने दी वाई प्लस कैटेगरी की सिक्योरिटी, सीआरपीएफ रहेगी तैनात

बिहार चुनाव के बीच तेज प्रताप यादव की सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर है. इस बीच तेज प्रताप यादव की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. तेज प्रताप यादव को गृह मंत्रालय ने वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी है. गृह मंत्रालय के इस फैसले के बाद तेज प्रताप यादव की सुरक्षा अब सीआरपीएफ के हाथों में होगी
बिहार चुनाव के बीच इन दिनों तेज प्रताप और बीजेपी सांसद रवि किशन की मुलाकातें भी चर्चा में बनी हुई हैं. लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और रवि किशन की मुलाकात कल भी हुई थी और आज भी हुई है. ये मुलाकातें कोई इत्तेफाक नहीं हैं क्योंकि तेज प्रताप ने खुद इन मुलाकातों के बारे में बताया है कि वे दो दिनों के भीतर दूसरी बार मिले हैं.
आज की मुलाकात के दौरान रवि किशन ने तेज प्रताप के कान में कुछ कहा भी और फिर रवि किशन ने हर-हर महादेव का नारा लगाया. रवि किशन ने यह भी कहा कि महादेव शंखनाद साथ में ही होगा
इससे पहले बीते दिन पटना एयरपोर्ट से दोनों नेता एक साथ निकले थे. इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में तमाम तरह की चर्चाएं तैर रही हैं. यह भी कहा जा रहा है कि तेज प्रताप यादव एनडीए में जा सकते हैं. हालांकि, तेज प्रताप अभी तक इस विषय पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए हैं. अभी तेज प्रताप ने इन मुलाकातों के बारे में सिर्फ इतना कहा कि पहली बार रवि किशन से मुलाकात हुई है. वह भी भगवान के भक्त हैं औऱ हम भी महादेव के भक्त हैं.
पिता लालू यादव द्वारा राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव अपनी अलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं और कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं. तेज प्रताप महुआ विधान सभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!