Explore

Search

March 4, 2026 12:13 am

मांडर मुड़मा में भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

*मांडर मुड़मा में भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर रूप से घायल*

*मांडर :* मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा चौक में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रांची की ओर से तेज़ रफ्तार में एक बाइक पर सवार होकर खलारी निवासी 18 वर्षीय किशुन गंझू, 20 वर्षीय दीपक कुमार साहू और 18 वर्षीय सागर गंझू आ रहे थे। जैसे ही वे मुड़मा चौक पहुँचे, उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी से ज़ोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें उठाकर मांडर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची स्थित रिम्स (RIMS) रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!