Explore

Search

March 3, 2026 7:49 pm

नवादा जिले में मतदाता को जागरूक करने का काम किया गया

नवादा जिले में मतदाता को जागरूक करने का काम किया गया

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 को सफल, निष्पक्ष एवं अधिकतम मतदान सहभागिता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देशानुसार आज जिला स्वीप आइकॉन  बुल्लू कुमार द्वारा हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के उन क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, जहाँ पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा था। श्री बुल्लू कुमार ने जनसमुदाय, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं से संवाद स्थापित करते हुए मतदान के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं बल्कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी है। प्रत्येक मत लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला को सुदृढ़ करता है, इसलिए 11 नवम्बर 2025 को मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

अभियान के दौरान घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया तथा चौपालों, विद्यालय परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के साथ संवाद स्थापित किया गया। युवाओं में मतदान के प्रति रुचि बढ़ाने हेतु प्रश्नोत्तरी एवं प्रेरक संदेश दिए गए, वहीं महिलाओं को मतदान दिवस पर अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विशेष सुविधाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक इस पहल का स्वागत किया और अधिक मतदान का संकल्प भी व्यक्त किया।

इस अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा दीदियों, एवं स्थानीय युवाओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। जिला स्वीप आइकॉन ने समस्त मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों या भय से प्रभावित हुए बिना लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अपने मत का प्रयोग करें और दूसरों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!