Explore

Search

March 4, 2026 1:24 pm

सिंघिया प्रखंड के बीपीआरओ की माता के निधन से शोक की लहर

सिंघिया प्रखंड के बीपीआरओ की माता के निधन से शोक की लहर

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह की पूजनीय माता लक्ष्मी देवी का निधन 11 दिसंबर को हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार,

नख-बाल कार्यक्रम: 22 दिसंबर

एकादश कार्यक्रम: 23 दिसंबर

द्वादश कार्यक्रम: 24 दिसंबर को संपन्न होगा।

बताया जाता है कि स्वर्गीय लक्ष्मी देवी के पति श्री जनार्दन सिंह, ग्राम घोड़सर, जिला दरभंगा के निवासी हैं। लक्ष्मी देवी एक अत्यंत व्यवहारिक, सामाजिक और मृदुभाषी महिला थीं। उनके निधन से परिवार ही नहीं, बल्कि समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है।

इस दुखद घड़ी में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!