Explore

Search

March 4, 2026 12:15 am

बिहार में महिला की सिर कटी मिली लाश, हाथ और पैर भी गायब

बिहार में महिला की सिर कटी मिली लाश, हाथ और पैर भी गायब

 

बिहार के गया में एक महिला का शव बरामद किया गया है. शव की स्थिति देखकर लोग डर गए, क्योंकि महिला का जो शव बरामद हुआ था, उससे सिर, हाथ और पैर का हिस्सा गायब है. हालांकि यह शव कहां से लाया गया और किस महिला की है, यह अभी तक पता नहीं चल सका है.

महिला का क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव: मिली जानकारी के अनुसार अलीपुर थाना क्षेत्र के इटहोरी गांव स्थित डाक बाबा के समीप से गुजरने वाली नदी में एक शव होने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शव नदी से बरामद किया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई लाश: अनुमान है कि शव करीब 30 वर्षीय महिला का हो सकता है. वहीं, पुलिस ने शव के गायब हिस्से की खोज की, लेकिन पुलिस को इस प्रयास में सफलता नहीं मिली. फिलहाल शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है.

”महिला की हत्या की गई है. काफी बेरहमी से हत्या हुई है. जिससे महिला का जो शव बरामद हुआ है, उसके कई हिस्से जैसे सिर, हाथ और पैर गायब हैं. शव हरे रंग के कपड़ा में लिपटा मिला है”. -ग्रामीण

मौके पर पहुंचे ग्रामीण: घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की आशंकाएं और चर्चाएं हो रही हैं. वहीं, इस तरह का क्षत- विक्षत शव मिलने की सूचना के बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है.

”एक महिला का शव बरामद हुआ है. शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. महिला के शव से शरीर के कई हिस्से गायब मिले हैं. फिलहाल फॉरेंसिक और स्क्वायड डॉग की मदद से आगे की कार्रवाई चल रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा”. -सत्यनारायण शर्मा, थानाध्यक्ष अलीपुर

गुजरात से बिहार पहुंचे युवक का मिला शव: बता दें कि इससे पहले विष्णुपद थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक का शव मिला है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक बिना बताए गुजरात से वापस अपने घर आया था.

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!