Explore

Search

March 4, 2026 7:01 pm

खगड़िया पुलिस ने हथियार के साथ अपराधी को गिरफ्तार किया

खगड़िया पुलिस ने हथियार के साथ अपराधी को गिरफ्तार किया

 

STF के संयुक्त कार्रवाई में कौशल सिंह हत्या कांड मामले में फिरार अभियुक्त बखेरा सिंह उर्फ बदन कुमार को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ किया गया गिरफ्तार।

खगड़िया ज़िले के चौथम थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर चौथम थाना कांड सं0- 90/25 हत्या के मामले में फिरार अभियुक्त बखेरा सिंह उर्फ बदन कुमार पे०-भत्तु सिंह सा०-नवादा, थाना-चौथम, जिला-खगड़िया को कामाथान मुसहरी दियारा क्षेत्र से 01 देशी रायफल, 01 देशी कट्टा एवं 03 जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में चौथम थाना कांड संख्या 327/25 दर्ज कर सभी पहलुओं पर अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इनका कई कांडों में आपराधिक इतिहास रहा है।

बरामदगीः-
01. देशी रायफल-01
02. देशी कट्टा-01
03. जिन्दा गोली-03

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!