Explore

Search

August 4, 2026 6:12 pm

Singhia News: मीट उधार नहीं देने पर मारपीट, पीड़ित ने थाने में किया शिकायत

Singhia News: मीट उधार नहीं देने पर मारपीट, पीड़ित ने थाने में किया शिकायत

समस्तीपुर जिले के Singhia थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिवैया गांव में मीट उधार नहीं देने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

 

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित सिवैया निवासी महबूब आलम ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी ने खस्सी का मीट उधार मांगा था। उधार देने से इनकार करने पर आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
हमले में महबूब आलम घायल हो गए, जिनका इलाज सिंघिया पीएचसी में कराया गया।

इलाज के बाद थाने में शिकायत
घटना के बाद पीड़ित ने Singhia Police Station में लिखित शिकायत किया है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!