केसराउड़ा में घर में घुसकर समाजसेवी डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के केसराउड़ा गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर समाजसेवी डॉक्टर गुलजार उर्फ साहिन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी शनिवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों को हुई।
सूचना मिलने के बाद हसनपुर थाना पुलिस के पदाधिकारी सुनील कांत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि डॉक्टर गुलजार को सोए अवस्था में कनपटी में तीन गोलियां मारी गईं।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस से डॉग स्क्वायड टीम बुलाकर मामले की जांच कराने, घटना का जल्द खुलासा करने और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार डॉक्टर गुलजार मिलनसार और नेक व्यक्ति थे तथा किसी से विवाद नहीं था। लोगों ने यह भी बताया कि इसी क्षेत्र में पूर्व में मोहम्मद रियासत की भी घर में घुसकर गोली मारकर हत्या की गई थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Total Users : 10223886
Views Today : 2608