सिंघिया में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल, DMCH रेफर
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर गांव के पास स्टेट हाईवे-88 (SH-88) पर बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हो गया। घटना के बाद घायलों को उनके परिजनों द्वारा इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया गया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. अविनाश तिवारी ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान सिंघिया थाना क्षेत्र के खैरपुरा गांव निवासी विकास कुमार और सिंघिया निवासी आदर्श कुमार के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, रोसड़ा-बहेड़ी मुख्य सड़क मार्ग SH-88 पर श्यामपुर के पास तेज गति से जा रही बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसके कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उस पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
इस संबंध में सिंघिया थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि सड़क दुर्घटना होने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
सड़क सुरक्षा अपील: वाहन चालकों को तेज गति से बचना चाहिए और बाइक चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Total Users : 10302667
Views Today : 4524