Explore

Search

September 11, 2026 1:20 am

देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस की कार्रवाई, हथियार के साथ बाइक और मोबाइल भी बरामद

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार ग्राम झाझरा चौक से कुंदन यादव (पिता गुलाब यादव) और लाट बाबू कुमार उर्फ माइकल (पिता शिव यादव) दोनों निवासी शनिचरा घाट, थाना बिथान, जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई, जिसमें दोनों आरोपियों को हथियार और अन्य सामान के साथ पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!