Explore

Search

June 20, 2026 2:54 am

समस्तीपुर में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 36 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

समस्तीपुर में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 36 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले में Samastipur Police ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नगर थाना पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान की गई।
पुलिस के अनुसार, रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां से आरोपी राजा सहनी (पुत्र-वैद्यनाथ सहनी, निवासी-ग्राम कोयला कुंड, थाना-कल्याणपुर) को 36 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
समस्तीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!