Explore

Search

November 2, 2026 3:14 pm

पिपरा में महा संत सम्मेलन का आयोजन, मनियारपुर के स्वामी चतुरानंद महाराज देंगे आध्यात्मिक ज्ञान

पिपरा में महा संत सम्मेलन का आयोजन, मनियारपुर के स्वामी चतुरानंद महाराज देंगे आध्यात्मिक ज्ञान

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत पिपरा गांव में महा संत सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस सम्मेलन में मनियारपुर के स्वामी चतुरानंद महाराज के शामिल होने की जानकारी दी गई है। वे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करेंगे और धर्म से जुड़ी बातों से अवगत कराएंगे।

महा संत सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संत-महात्माओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

वहीं, प्राथमिक विद्यालय पिपरा में संतों के लिए भंडारा एवं लंगर की व्यवस्था की गई है। संतों के अनुसार, अब तक लगभग 5 से 6 हजार लोगों को भंडारा कराया जा चुका है और यह सिलसिला लगातार जारी है।

आयोजन के दौरान संतों एवं श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। महा संत सम्मेलन के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान और धार्मिक विचारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!