Explore

Search

November 2, 2026 3:14 pm

सिंघिया में भीषण बाइक हादसा, दो लोग घायल; DMCH रेफर

सिंघिया में भीषण बाइक हादसा, दो लोग घायल; DMCH रेफर

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया-मसानखोन मुख्य सड़क मार्ग पर महरा के पास बीती रात रविवार को हुए भीषण बाइक हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) रेफर कर दिया गया।

 

घायलों की पहचान दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौल गांव निवासी मुरारी सदा और बिशुनदेव सदा के रूप में हुई है। घटना के बाद सिंघिया पुलिस की मदद से पीएचसी की एम्बुलेंस द्वारा दोनों घायलों को सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

 

पीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. अविनाश तिवारी ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए DMCH रेफर कर दिया गया।

 

घायल मुरारी सदा ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से गोसाई पोखर साला को लाने जा रहे थे। इसी दौरान महरा के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया कि तेज रफ्तार के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे हादसा हुआ।

 

इस संबंध में सिंघिया थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी सुरेश कुमार को घटनास्थल पर जांच-पड़ताल के लिए भेजा गया था।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!