समस्तीपुर में लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद
बिहार के समस्तीपुर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मुसरीघरारी थाना पुलिस ने लूटकांड के मामले में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदर्श कुमार, पिता रमेश साह, निवासी सातनपुर तथा बसंत कुमार, पिता मंगल सहनी, निवासी शेखपुर, थाना उजियारपुर, जिला समस्तीपुर के रूप में की गई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इस कार्रवाई को मुसरीघरारी थाना पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
Author: K k sanjay
Post Views: 23

Total Users : 10302647
Views Today : 4468