Explore

Search

November 1, 2026 10:11 pm

रोहतास में कार से 66.50 लाख रुपये नकद बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

रोहतास में कार से 66.50 लाख रुपये नकद बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

 

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 66 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नकदी के साथ एक काले रंग की XUV-300 कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

जानकारी के अनुसार, शिवसागर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वाराणसी की ओर से आ रही एक कार में भारी मात्रा में नकदी रखी गई है। कार सवार लोगों के कोलकाता जाने की सूचना थी। इसके बाद सासाराम के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर NH-19 स्थित शिवसागर टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच शुरू की गई।

इसी दौरान रात करीब 9:05 बजे संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने गाड़ी घुमाकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।

दंडाधिकारी की मौजूदगी में कार की तलाशी लेने पर चालक की सीट के पास रखे झोले से 4 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए। वहीं, दोनों महिलाओं के पास से क्रमशः 36 लाख और 26 लाख रुपये मिले। इस तरह कुल 66 लाख 50 हजार रुपये नकद जब्त किए गए।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों लोग सासाराम के नवरत्न बाजार के रहने वाले बताए गए हैं। नकदी के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!