अगरौल में मां काली पूजा की तैयारी जोरों पर, 7 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत अगरौल गांव में मां काली पूजा को लेकर ग्रामीणों एवं पूजा समिति की ओर से जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। पूजा को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों में काफी उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है।
पूजा समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने बताया कि आगामी 7 नवंबर को मां काली पूजा के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, पूजा में आने वाले बच्चों के मनोरंजन के लिए आकर्षक झूले भी लगाए जा रहे हैं।
ग्रामीणों एवं पूजा समिति के सदस्य पूजा कार्यक्रम को सफल और आकर्षक बनाने में जुटे हुए हैं। मां काली पूजा को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है।
Author: K k sanjay
Post Views: 35

Total Users : 10306451
Views Today : 2376