Explore

Search

November 4, 2026 9:24 pm

विद्यार्थी विज्ञान मंथन में निकेत राज ने जिला स्तर पर हासिल किया तीसरा स्थान, परिवार और जिले का बढ़ाया मान

विद्यार्थी विज्ञान मंथन में निकेत राज ने जिला स्तर पर हासिल किया तीसरा स्थान, परिवार और जिले का बढ़ाया मान

बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के अंतर्गत हरसिंगपुर व्यवसायी ललन कुमार गिरि के छोटे पुत्र निकेत राज ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) परीक्षा 2025-26 में जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। निकेत राज डीएवी स्कूल, समस्तीपुर में दसवीं कक्षा का छात्र है।

दिसंबर 2025 में आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर सफलता हासिल करने के बाद अब निकेत राज राज्य स्तरीय परीक्षा में भाग लेगा। बचपन से ही मेधावी निकेत राज का सपना एक सफल वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना है।

इस उपलब्धि पर उनके पिता ललन कुमार गिरि, माता रंजन कुमारी, चाचा लालबाबू गिरि एवं बच्चन गिरि, चाची पूनम कुमारी एवं रिसीता कुमारी, दादी शिवकुमारी देवी तथा बुआ विभा कुमारी और बबीता कुमारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

वहीं, जिले के कई अन्य छात्र-छात्राओं एवं शुभचिंतकों ने भी निकेत राज को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उनकी सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!