सिंघिया पुलिस को मिली सफलता, 205 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान आज शुक्रवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बंगरहट्टा गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करने के साथ एक कथित शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में सिंघिया थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगरहट्टा गांव में शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मणिकांत झा के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार बरामद विदेशी शराब की कुल मात्रा 205.515 लीटर है। शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने शराब कारोबारी मणिकांत झा को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को उत्पाद एवं मद्यनिषेध कानून के तहत जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में भी लगी है।

Total Users : 10222817
Views Today : 4397