Explore

Search

March 7, 2026 12:56 pm

गांधी मैदान बिथान में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लोगो को जागरुक किया

गांधी मैदान बिथान में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लोगो को जागरुक किया

बिहार के समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित गांधी मैदान में आयोजित जन सुराज कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने लोगो का भीड़ देखकर गदगद हो गया और उन्होंने पीएम मोदी सीएम नीतीश पर तीखा प्रहार करते हुए जन सभा में उपस्थित लोगों को जागरूक करने का काम किया की इस बार विधानसभा चुनाव में आप लोग अपने अपने बच्चे के हित में वोटिंग कीजियेगा न कि किसी लालच प्रलोभन बहकावे में गलत लोगो के पक्ष में वोटिंग कर दीजियेगा।जिससे आप लोगो को विकास के बदले नुकसान ही होगा।बताते चले कि समस्तीपुर जिले के कई विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले संभावित नेता ने लोगो का भीड़ जुटाया था वहीं हसनपुर विधानसभा से भावी प्रत्याशी इंदु गुप्ता भी लोगों अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव जाकर जन सम्पर्क अभियान चला कर काफी लोगो को इक्कठा करने में कामयाब रही वही मंच पर भोजपुरी के स्टार कलाकार सुनील छैला बिहारी को पहुंचते ही कार्यक्रम में चार चांद लग गया ।दर्शक लोग छैला बिहारी के कार्यक्रम से काफी उत्साहित रहे।मौके पर जिले के जन सुराज के कई वरिष्ठ नेता लोग मौजूद थे ।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!