Explore

Search

March 7, 2026 11:23 am

शिक्षक के निधन से प्रखंड क्षेत्र मे शोक की लहर*

*शिक्षक के निधन से प्रखंड क्षेत्र मे शोक की लहर*

सिंघिया प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय लगमा के शिक्षक राम उदय सिंह के असामयिक निधन से प्रखंड के शिक्षक, जन प्रति निधि सहित आम जनता मे शोक की लहर फैल गई है।बताया गया कि बीते रात शादी समारोह से भाग लेकर घर पहुंचने के बाद रात करीब 10 बजे की घटना है। प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि श्री सिंह बहुत हीं सरल एवम सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे, उनका निधन शिक्षक समाज हीं नहीं बल्कि गाँव एवम प्रखंड के लिए भी अपूर्णीय क्षति है।मृत शिक्षक की आत्मा की शांति के लिए उच्च मा० वि० लगमा मे शोक सभा आयोजित की गई। उपस्थित सभी शिक्षकों ने मृत शिक्षक के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मौके पर शमीम अहमद,आलोक कुमार,मुकेश कुमार, प्रशांत कुमार,आशुतोष कुमार, पंकज सिंह, सुनित कुमार,ललिता कुमारी,जुली कुमारी,सुनीता कुमारी,संजीत शर्मा, अरबिंद मुखिया, मो० मेराज, रंधीर राय सहित दर्जनों शिक्षकों उपस्थित थे।

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!