दरभंगा में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बहेंड़ी थाना पुलिस की कार्रवाई
बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। दरभंगा पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर बहेंड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोरजा, एनएच-527 ई सड़क के पास छापेमारी की गई।
इस दौरान पुलिस ने सोनू कुमार सिंह नामक युवक को एक पिस्टल के साथ बरामद करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो ग्राम जोरजा, थाना बहेंड़ी का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद हथियार को जब्त कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई को जिले में अपराध और अवैध हथियारों पर नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Author: K k sanjay
Post Views: 32






Total Users : 10063040
Views Today : 208