Explore

Search

April 14, 2026 2:11 pm

मुजफ्फरपुर में सनसनी: घर में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में सनसनी: घर में घुसकर छात्रा की गोली मारकर हत्या, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सकरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे एक नाबालिग लड़के ने अपनी 15 वर्षीय प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी।
वारदात के बाद थाने पहुंचा, फिर भागने की कोशिश
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी करीब 8 किलोमीटर दूर सकरा थाना पहुंचा और सरेंडर करने की कोशिश की। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और भागने लगा, लेकिन संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में नाबालिग ने अपनी प्रेमिका की हत्या की बात कबूल कर ली।
परिवार को नहीं थी घटना की भनक
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस जब लड़की के घर पहुंची, तब तक परिजनों को घटना की जानकारी नहीं थी। दरवाजा खुलवाकर जब परिवार वाले आंगन में पहुंचे तो बेटी को खून से लथपथ गिरा देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (SKMCH) भेज दिया।
सभी सो रहे थे, तभी घर में घुसा आरोपी
बताया जा रहा है कि मृतका नौवीं कक्षा की छात्रा थी और गांव के ही एक नाबालिग लड़के से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घटना के समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। आशंका है कि आरोपी बगल के खुले छोटे गेट से घर में दाखिल हुआ।
हत्या के कारणों की जांच जारी
मामले को लेकर डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि नाबालिग को हथियार कहां से मिला।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!