सिंघिया में ट्रक की ठोकर लगने से एक बाइक चालक घायल ,डीएमसीएच रेफर
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के सिंघिया पिपरा मुख्य सड़क मार्ग पर बोरही के पास बीती रात्री गुरुवार को एक ट्रक की ठोकर लगने से एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था और वह सड़क पर ही गिरा पड़ा हुआ था जिसे वारी पंचायत के लोगो में माधव झा जवाहर पासवान समेत कई लोगों ने इसे इलाज करवाने के लिए सिंघिया पीएचसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट करवाया जहां उपस्थित डॉक्टर पंग मौसेश के ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर रहने पर बेहतर इलाज करवाने हेतु डीएमसीएच रेफर कर दिया।उक्त घायल व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के जमुआ ग्राम के स्वर्गीय राम जतन सदा के पुत्र पंच सदा के रूप में किया गया है स्थानीय ग्रामीण लोगो ने बताया कि ठोकर मारने वाले ट्रक वाले भाग रहा था जिसे ग्रामीण लोगो के सहयोग से पकड़ कर सिंघिया थाने के पुलिस को हवाले कर दिया गया है । वही इस मामले में थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि एक्सिडेंट होने की जानकारी मिलने पर घटना की जांच पड़ताल किया जा रहा है समाचार प्रेषण तक घायल व्यक्ति की तरफ से किसी प्रकार का कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है लिखित आवेदन मिलने पर विधि संवत कारवाई की जाएगी



Total Users : 10124714
Views Today : 2612