Explore

Search

November 24, 2026 5:46 pm

एक दिसंबर को फुलहरा पंचायत में लगेगा पंचायत सहयोग शिविर,बीडीओ विवेक रंजन ने की पुष्टि

पंचायत स्तरीय द्वितीय चरण का सहयोग शिविर के तहत सिंधिया प्रखंड अंतर्गत फुलहारा पंचायत में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से दिनांक 01.12.2026 (मंगलवार) को 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे अपराह्न तक पंचायत कार्यालय सह पंचायत भवन फुलहारा में पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जहां आम नागरिकों को अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा । बीडीओ विवेक रंजन ने बताया कि सरकार के सचिव,सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार,पटना के पत्रांक 13989 दिनांक 01.08.2026 एवं जिला पदाधिकारी,समस्तीपुर के आदेश ज्ञापांक 4065/ सी. जी.,समस्तीपुर, दिनांक 20.08.2026 के आलोक में चक्रानुसार पुनः सहयोग शिविर का आयोजन माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को किया जाता रहेगा।बीडीओ विवेक रंजन ने यह भी बताया कि द्वितीय चरण का रोस्टर निर्गत हो जाने के उपरांत फुलहारा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहेंगे, जो सरकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों का निष्पादन, आवेदन प्राप्त करना, आवश्यक मार्गदर्शन देना तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने फुलहारा पंचायत के आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याएं, शिकायतें तथा सुझाव प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि उनका समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का मौके पर ही यथासंभव निराकरण करना है। सहयोग शिविर को लेकर पंचायत में आवश्यक तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

https://www.facebook.com/share/v/18s6sUQe48/

https://www.facebook.com/share/19rdjQhSSG/

 

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!