छात्राओं को बिना अनुमति राजगीर घुमाने पर हेडमास्टर और शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
बिहार के गोपालगंज जिले में छात्राओं को बिना विभागीय अनुमति राजगीर भ्रमण पर ले जाने के मामले में प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर जांच के बाद शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है।
निलंबित शिक्षकों में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक एहसान अख्तर और प्रधानाध्यापक कृष्ण भगवान यादव शामिल हैं। जांच में सामने आया कि शिक्षक ने 2 से 5 अक्टूबर के बीच कक्षा 11वीं की छह छात्राओं को राजगीर घुमाया था। इसके लिए विभागीय अनुमति नहीं ली गई थी। आरोप है कि अभिभावकों को सरकारी योजना के तहत भ्रमण कराने की जानकारी देकर सहमति ली गई थी।
जांच में प्रधानाध्यापक की लापरवाही के साथ विद्यालय में उपस्थिति पंजी और परीक्षा संचालन से जुड़ी अनियमितताएं भी सामने आईं। इसके बाद शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया।

Total Users : 10342155
Views Today : 175