Explore

Search

November 19, 2026 7:32 am

विद्यालयों की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एचएम को दिया गया प्रशिक्षण, ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करने का निर्देश

विद्यालयों की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एचएम को दिया गया प्रशिक्षण, ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करने का निर्देश

 

शिवाजीनगर

 

प्रखंड अतर्गत सभी सरकारी विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक एवं विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार तथा विभागीय कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को लेकर बुधवार को एचएम की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल प्लस टू विद्यालय शिवाजीनगर के सभागार में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता बीईओ रामजन्म सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व बीआरपी सह एचएम बालमुकुंद सिंह ने किया। बैठक में विद्यालयों में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही योजनाओं के पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एचएम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान मिशन कायाकल्प, एसएनए स्पर्श मॉड्यूल के प्रशिक्षण, विद्यालय प्रोफाइल में सुधार तथा स्कूल प्रोफाइल के साथ छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की प्रोफाइल को ऑनबोर्ड करने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा एसओ-02 एवं एसओ-03 से संबंधित प्रक्रियाओं को भी समझाया गया। बैठक में ऐप के माध्यम से विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग, मशाल कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा तथा मुख्यमंत्री सुरक्षा योजना के तहत विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों को शिक्षक पोर्टल पर अपलोड करने पर विशेष जोर दिया गया। एचएम को पाठ्य टीका का नियमित संधारण करने तथा विभागीय निर्देशों के अनुरूप विद्यालय से संबंधित सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने को कहा गया। बीईओ ने एचएम को यूजर आईडी के अपग्रेडेशन का कार्य पूरा करने, विद्यार्थियों को नियमित रूप से आयरन की गोली खिलाने तथा इससे संबंधित प्रतिवेदन ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालयों में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की विवरणी तैयार कर धनात्मक एवं ऋणात्मक आंकड़ों के साथ निर्धारित समय पर प्रखंड कार्यालय में जमा करने को भी कहा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी प्रधानाध्यापकों को स्मार्ट कंप्यूटर कक्ष में ऑनलाइन लैब का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसमें समग्र विकास योजना सहित अन्य विद्यालयी योजनाओं के तहत बिलिंग, भुगतान की प्रक्रिया तथा उपयोगिता प्रमाणपत्र तैयार करने के तरीके बताए गए। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रधानाध्यापकों को ऑनलाइन कार्यों के निष्पादन में होने वाली समस्याओं को दूर करने एवं विभागीय पोर्टल का बेहतर उपयोग करने की जानकारी दी गई। मौके पर एकाउंटेंट दिनेश कुमार ठाकुर, एचएम मनीष कुमार, प्रदीप कुमार, मृत्युंजय कुमार राय, प्रमोद पासवान, बिहारी दास, मोहम्मद अब्दुल्ला, राजकुमार राय, प्रमोद कुमार, अरुण कुमार पासवान, रामनाथ पंडित, संतोष कुमार, नीलू कुमारी, पिंकी कुमारी, भोला प्रसाद सिंह, विनोद कुमार, सुनील कुमार सिंह, सुभाष सिंह, विनोद कुमार झा, प्रकाश कुमार, संजीव कुमार सरिता कुमारी मोहम्मद जैनुद्दीन सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!