Explore

Search

November 6, 2026 10:58 am

कल्याणपुर में युवती हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर: जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में 18-19 वर्षीय युवती की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतका का बैग, 1700 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त टोटो गाड़ी बरामद की है।
बता दें कि 30 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 7 से 8 बजे कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जूट मिल के बांध के पास गंडक जाने वाली कच्ची सड़क किनारे झाड़ी से युवती का शव बरामद हुआ था। इस मामले में मृतका के पिता के आवेदन पर कल्याणपुर थाना में कांड संख्या 403/2026 दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी टीम गठित की गई। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए मो. फैयाज और मो. इरफान को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पुरुषोत्तमपुर गांव के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और मामले के अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!