Explore

Search

November 6, 2026 10:58 am

दलसिंहसराय में स्वर्ण व्यवसायी के प्रतिष्ठान में लूट की साजिश नाकाम, दो अपराधी गिरफ्तार; दो देसी कट्टा और पांच कारतूस बरामद

दलसिंहसराय में स्वर्ण व्यवसायी के प्रतिष्ठान में लूट की साजिश नाकाम, दो अपराधी गिरफ्तार; दो देसी कट्टा और पांच कारतूस बरामद

 

समस्तीपुर पुलिस ने दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी के प्रतिष्ठान में लूट की योजना बना रहे अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

 

बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अजनौल गांव स्थित जटहू ठाकुर के बगीचे में कुछ अपराधी अवैध हथियार के साथ जुटे हैं और स्वर्ण व्यवसायी के प्रतिष्ठान में लूट की योजना बना रहे हैं।

 

सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने देर रात बगीचे की घेराबंदी कर छापेमारी की, जहां से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

 

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान चकलोकमान वार्ड संख्या 26 निवासी प्रवीण कुमार ठाकुर और अजनौल डीह वार्ड संख्या 08 निवासी पारस कुमार महतो के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने दोनों के पास से दो देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और दो पुराने टच स्क्रीन मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों अपराधियों का पूर्व से भी कई संगीन आपराधिक मामलों में इतिहास रहा है।

 

इस मामले में दलसिंहसराय थाना कांड संख्या 644/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम द्वारा छापेमारी जारी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!