Explore

Search

November 9, 2026 9:16 pm

समस्तीपुर में छठ घाटों का DM रोशन कुशवाहा ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर डीएम रोशन कुशवाहा ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर: आगामी छठ महापर्व को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, पहुंच पथ तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने विशेष रूप से खतरनाक घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, प्रशिक्षित गोताखोरों, आपदा मित्रों एवं एसडीआरएफ की टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि छठ महापर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

इस मौके पर मेयर श्रीमती अनीता राम, नगर आयुक्त गौतम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं एसडीआरएफ के अधिकारी मौजूद रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!