सिंघिया में पल्स पोलियो अभियान की तैयारी तेज, 34 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन की अध्यक्षता में आज 18 नवंबर को प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 22 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर चर्चा की गई।
अभियान के तहत सिंघिया प्रखंड में 0 से 5 वर्ष तक के कुल 34 हजार लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 106 हाउस टू हाउस टीम, 5 ट्रांजिट टीम और 38 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।
बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह , बाल विकास परियोजना पदाधिकारी निभा कुमारी, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक , प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रभात कुमार प्रसून , प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक एवं एलएस प्रियंका कुमारी सरिता कुमारी सुनीता कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पंचायती राज पदाधिकारी ने पंचायत प्रतिनिधियों से अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने और प्रचार-प्रसार में सहयोग करने की अपील की। वहीं, टोला सेवकों के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गई, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रहे।

Total Users : 10340599
Views Today : 725