Explore

Search

November 20, 2026 12:51 am

सिंघिया में विवाहिता की मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

सिंघिया में विवाहिता की मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के भीरार गांव में एक विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान भीरार गांव निवासी सोमन पासवान की पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है। उसे तीन साल का एक पुत्र भी है। बताया गया कि महिला का पति फिलहाल बाहर रहता है। मृतका जहांगीरपुर गांव निवासी रामशंकर पासवान की पुत्री थी।

 

घटना के बाद मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि काजल दिन में बैंक से एक लाख चार हजार रुपये निकालकर घर लौटी थी। आरोप है कि रात में उसकी हत्या कर दी गई और उसके जेवरात भी गायब हैं।

 

सूचना मिलते ही सिंघिया थाने थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता, मिथुन कुमार और सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया

 

पुलिस पदाधिकारी मिथुन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार महिला ने साड़ी के फंदे से आत्महत्या की है। हालांकि, मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। मृतका का मोबाइल भी जब्त कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।फिलहाल फोरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया है

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!