दरभंगा में महिला थाना पहुंची युवती, केवटी थाना के SI पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
बिहार के दरभंगा जिले में केवटी थाना में पदस्थापित एक सब इंस्पेक्टर पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
युवती के अनुसार, उसकी मुलाकात कमतौल थाना में एक मामले का आवेदन देने के दौरान SI से हुई थी। आरोप है कि SI ने शादी का भरोसा देकर मंदिर में उसकी मांग में सिंदूर भरा और बाद में अलग-अलग होटलों में ले जाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने गर्भवती होने और दवा देकर गर्भस्थ बच्चे को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया है।
पीड़िता का आरोप है कि शादी की बात उठाने पर 30 लाख रुपये की मांग की गई और अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। महिला थाना प्रभारी ज्योति कुमारी के अनुसार, मामले के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Total Users : 10342155
Views Today : 175