Explore

Search

November 22, 2026 6:01 pm

सिंघिया पीएचसी में बीडीओ विवेक रंजन ने नवजात को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ

सिंघिया पीएचसी में बीडीओ विवेक रंजन ने नवजात को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में आज रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विवेक रंजन ने प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), सिंघिया में एक नवजात बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान बीडीओ विवेक रंजन ने बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रहे। इसके लिए घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने और अभिभावकों को जागरूक करने की आवश्यकता है।

इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम.एम. अंसारी ने भी पल्स पोलियो अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना उनके बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मी माधुरी कुमारी, हीरामनी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और अभियान में सहयोग करें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!