सिंघिया में बिजली करेंट लगने से एक लड़की की मौ” त
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर ग्राम में बिजली करेंट लगने से 15वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई मृतक लड़की की पहचान थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर ग्राम के हीरा पासवान की पुत्री चम्पा देवी के रूप में किया गया है ।इस संदर्भ में परिजनों ने बताया बिजली के करेंट लगने से चंपा कुमारी की स्थिति गंभीर हो गई इलाज करवाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया में एडमिट करवाया गया जहां पर उपस्थित डॉक्टर अविनाश तिवारी ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया ।थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिली है जांच पड़ताल किया जा रहा है लिखित आवेदन मिलने पर विधि संवत कारवाई की जाएगी बताते चले कि दुर्गापूजा में मृतक लड़की के चचेरा दादा बाल किशोर पासवान को बाइक की ठोकर लगने से मौत हुई थी और उसके अपने दादा सेवानिवृत्ति ग्रामीण चौकीदार बलराम पासवान को भी पिछले वर्ष बाइक एक्सीडेंट में ही मौत हुई थी
लगातार हुई इन घटनाओं से परिवार गहरे सदमे में है।

Total Users : 10348338
Views Today : 3497